WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : Nikko Jubilee Park कर्मचारियों को ₹31,500 बोनस, प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता

SHARE:

वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर प्रबंधन और Nikko Jubilee Park Workers Union ने किए हस्ताक्षर, पार्क में दो नए मनोरंजन इवेंट लगाने की तैयारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-26 का बोनस समझौता प्रबंधन और निक्को जुबली पार्क वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हो गया। समझौते के तहत पार्क के सभी कर्मचारियों को लगभग 31,500 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज (कोलकाता) राहुल मित्रा, डायरेक्टर सुब्रा दास मुखर्जी और असिस्टेंट मैनेजर इंचार्ज अंकित भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, सह-अध्यक्ष बी.के. डिंडा, वाइस प्रेसिडेंट ददन सिंह, जनरल सेक्रेटरी परवीन पातर तथा कमेटी मेंबर के.एस. सैंडल, पुरंदर मोहंती और संतोष जैन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पार्क के विकास और कर्मचारियों के भविष्य पर भी हुई चर्चा

बोनस समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि निक्को जुबली पार्क जमशेदपुर शहर के आसपास रहने वाले लोगों, कर्मचारियों के परिवारों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के उच्च प्रबंधन के संरक्षण में पार्क को और बेहतर तरीके से विकसित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने डायरेक्टर इंचार्ज राहुल मित्रा से पार्क के भविष्य के विकास की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

चीन से आएंगे दो नए इवेंट

राहुल मित्रा ने बताया कि पार्क में इस वर्ष चीन से मंगाकर दो नए इवेंट लगाए जाने की योजना है। इन नए आकर्षणों से बच्चों के साथ-साथ अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए भी मनोरंजन के विकल्प बढ़ेंगे।

बोनस से कर्मचारियों में खुशी

अच्छे वार्षिक बोनस समझौते के लिए यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने प्रबंधन को धन्यवाद दिया। बोनस समझौता होने पर निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए यूनियन अध्यक्ष का स्वागत किया।

यूनियन अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पार्क के विकास के साथ कर्मचारियों का भी विकास होगा और निक्को जुबली पार्क शहर तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर