Breaking News
Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पढ़ें बेटे का भावुक संदेश Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस की के. उमा को पूर्व छात्रों ने दी भावुक विदाई, मुंबई होंगी स्थानांतरित

SHARE:

जगतार सिंह नागी, सतबीर सिंह, परविंदर सिंह भाटिया और रॉकी सिंह समेत पूर्व छात्रों ने जताया आभार, कहा— जमशेदपुर आपको हमेशा याद करेगा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में डीबीएमएस करियर एकेडमी की संस्थापक सदस्य एवं प्राचार्या के. उमा के मुंबई स्थानांतरित होने पर उनके पूर्व छात्रों और डीबीएमएस परिवार से जुड़े सदस्यों ने भावुक विदाई संदेश दिया। दशकों तक जमशेदपुर में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली के. उमा के प्रति आभार जताते हुए पूर्व छात्रों ने कहा कि शहर में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

पूर्व छात्रों की ओर से जगतार सिंह नागी, सतबीर सिंह, परविंदर सिंह भाटिया और रॉकी सिंह ने के. उमा के शैक्षणिक योगदान और विद्यार्थियों के जीवन पर उनके प्रभाव को याद किया। उन्होंने कहा कि के. उमा ने केवल कक्षा में शिक्षा देने तक अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि अनुशासन, संस्कार और जीवन मूल्यों के माध्यम से कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया।

के. उमा ने अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल में गाइड टीचर के रूप में की थी। बाद में वह WCA (वीमेंस करियर एकेडमी), जिसे अब डीबीएमएस करियर एकेडमी के नाम से जाना जाता है, की संस्थापक सदस्य और प्राचार्या बनीं। उनके नेतृत्व में संस्थान ने करियर निर्माण के साथ संस्कृति, संस्कार और मूल्यों को भी महत्व दिया।

पूर्व छात्रों ने उनके कठोर अनुशासन, दृढ़ सिद्धांतों और विद्यार्थियों के प्रति मातृत्वपूर्ण स्नेह को याद करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। उनके पति शास्त्री जी एलआईसी में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जमशेदपुर में बिताए उनके वर्षों और सामाजिक जुड़ाव को भी सम्मान के साथ याद किया गया। पूर्व छात्रों और डीबीएमएस करियर एकेडमी परिवार की ओर से के. उमा के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

पूर्व छात्रों का भावुक संदेश

“आपकी बहुत कमी खलेगी मैडम। जमशेदपुर आपको हमेशा याद करेगा। आपने हमें जो कुछ दिया, उसके लिए हृदय से धन्यवाद।”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर