फतेह लाइव, रिपोर्टर।
“दीपक सिर्फ मिट्टी का एक पात्र नहीं, बल्कि अंधेरे को चीरकर उम्मीद जगाने का प्रतीक है। जब यह दीप किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान बनकर खिलता है, तब त्योहार का असली अर्थ सार्थक होता है।
इसी पावन संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, सामाजिक सेवा संस्था ‘यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत’ ने एक बार फिर समाज में खुशियों का रंग भरा है।
संस्था की अध्यक्षा रीना सिंह के कुशल नेतृत्व में छोटा बांकी क्षेत्र में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ स्थानीय परिवारों और बच्चों के बीच मिठाई, पटाखे और पारंपरिक दीप वितरित किए गए, ताकि कोई भी घर इस त्योहार पर रोशनी और मिठास से वंचित न रहे।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संस्था के कर्मठ सदस्यों ने पूरी निष्ठा से योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह जी, कोषाध्यक्ष समरजीत सिंह जी, सचिव रेखा सिंह जी, प्रदीप मिश्रा जी, चंदा सिंह जी, रिंकी जी, रेणु देवी जी, और छोटा बांकी के स्थानीय निवासी अर्जुन जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
‘यात्रा’ संस्था का यह प्रयास सिर्फ सामग्री वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह संदेश था कि खुशियां बांटने से ही समाज का हर कोना रोशन होता है।”


































