Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

SHARE:

साकची, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, टेल्को, बिष्टुपुर और कदमा समेत विभिन्न इलाकों में विशेष निगरानी, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पुलिस मुस्तैद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस की नजर संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर बनी हुई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

साकची, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, टेल्को, बिष्टुपुर और कदमा समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। ड्रोन से निगरानी के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था भी जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर