Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video

SHARE:

 रात करीब 9:30 बजे मुशा सिंह बागान स्थित जगत गोदाम में लगी आग, दो दमकल गाड़ियों ने एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद पाया काबू

संकरी गली और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण राहत कार्य में हुई परेशानी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में साकची गुरुद्वारा के पीछे दिवाली की रात रविवार को मुशा सिंह बागान स्थित जगत टेंट गोदाम में करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। गोदाम में टेंट हाउस का सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जल गया। गोदाम टीन से बना हुआ था। आग की लपटें उठती देख आसपास के बस्तीवासियों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गुरुद्वारा के पीछे सड़क खड़े वाहनों के कारण उसे घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी गली के भीतर प्रवेश कर सकी, लेकिन संकरी जगह के कारण वह गोदाम तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाई।

इसके बाद दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के कई घरों के लोग एहतियातन अपना जरूरी सामान लेकर घरों से बाहर निकल आए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आसपास के घरों तक आग फैलने से बड़ी घटना हो सकती थी। आग लगने से गोदाम में रखे टेंट हाउस के सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर