Breaking News
Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल Jamshedpur Police : कमलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 पेटी विदेशी शराब बरामद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : एक माह में जमशेदपुर पुलिस को मिलीं 828 शिकायतें, 689 का निष्पादन; सत्यापन कार्य में 97.3% सफलता

SHARE:

कम्युनिटी पुलिसिंग के 101 कार्यक्रम आयोजित, घरेलू विवाद की 331 शिकायतों में 292 का समाधान; भूमि विवाद पर 56 पुलिस-पब्लिक बैठकें हुईं

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में जमशेदपुर पुलिस ने अक्टूबर माह में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। एक से 31 अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त 828 शिकायतों में से 689 का निष्पादन किया गया। वहीं, जॉब वेरिफिकेशन, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से जुड़े 2,676 आवेदनों में से 2,605 का निष्पादन किया गया, जो करीब 97.3 प्रतिशत है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर चलाए जा रहे जनहितकारी कार्यक्रमों के तहत अक्टूबर माह में जिले में 101 कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद, विश्वास और आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा।

घरेलू विवाद के 292 मामलों का समाधान

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू विवाद से संबंधित 331 शिकायतें थाना स्तर पर प्राप्त हुईं। इनमें से 292 मामलों का समाधान किया गया। वहीं, भूमि विवाद को लेकर 56 पुलिस-पब्लिक बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें सुनवाई योग्य 48 मामलों को लिया गया।

सत्यापन कार्य में भी तेजी

जॉब वेरिफिकेशन, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के कुल 2,676 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2,605 आवेदनों का निष्पादन किया गया। पुलिस के अनुसार, शिकायतों और सत्यापन से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।

थाना प्रभारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने सभी थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस का जोर सामुदायिक पुलिसिंग, घरेलू एवं भूमि विवादों के समाधान और सत्यापन संबंधी कार्यों की प्रभावी निगरानी पर है।

जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनना और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर