Breaking News
Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल Jamshedpur Police : कमलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 पेटी विदेशी शराब बरामद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल

SHARE:

गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी थे ऑटो में सवार, हादसे के बाद कार चालक फरार; टाटा मोटर्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर शहर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे पैसेंजर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ऑटो में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चे टेल्को स्थित गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या JH05-DJ-3955 काफी तेज रफ्तार में थी और उसे एक महिला चला रही थी। रिंग रोड के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सामने से जा रहे पैसेंजर ऑटो संख्या JH05-Z-3841 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, घटना की सूचना टेल्को थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हादसे के कारणों और कार चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर