‘गेहूंआ धोवाए लागल’ को बिजेंद्र कुमार ने लिखा, सीमा गुप्ता की आवाज में सजा गीत; जमशेदपुर में हुई दोनों गीतों की शूटिंग
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर यूपी और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साह का माहौल है। छठ पर्व की खुशियों को संगीत के रंग से और खास बनाने के लिए तीखा म्यूजिक जेएसआर यूट्यूब चैनल ने इस बार छठी मईया को समर्पित दो नए गीत रिलीज किए हैं। दोनों गीतों को श्रोताओं की सराहना मिल रही है।

रिलीज किए गए गीतों में ‘छठी घाटे चलऽ’ को आदित्य नारायण ने अपनी आवाज दी है। इसके गीतकार छोटन छाया हैं। वहीं, दूसरे गीत ‘गेहूंआ धोवाए लागल’ को गायिका सीमा गुप्ता ने गाया है और इसके बोल बिजेंद्र कुमार ने लिखे हैं।

दोनों गीतों का संगीत श्रवण गुप्ता एवं बच्चू बिहारी ने तैयार किया है। इनके वीडियो में अंकिता सिंह, सपना सिंह, रिया वर्मा, सुप्रिया प्रधान, बिजेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, रोशन वर्मा, राजेश तिवारी, राहुल राय और राजीव शर्मा ने अभिनय किया है। गीतों के फिल्मांकन में नीरज कुमार ने कैमरामैन की जिम्मेदारी निभाई है।

खास बात यह है कि दोनों गीतों की शूटिंग जमशेदपुर में ही की गई है। छठ की लोक परंपरा, आस्था और उत्सव के माहौल को गीत-संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। दोनों गीत तीखा म्यूजिक जेएसआर के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं।


































