फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की ओर से सराहनीय पहल की गई है। संस्था द्वारा कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 20 एवं फार्म एरिया रोड नंबर 21 में छठ व्रतधारियों के अनुरोध पर 5 से 6 नए स्थानों को छठ घाट के रूप में चिह्नित कर वहां खुदाई का कार्य कराया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतधारियों को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना तथा श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को कम करना है।
संस्था की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुमन महतो के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह कार्य किया गया। स्थानीय छठ व्रतधारियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
संस्था का कहना है कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्था आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।


































