Breaking News
Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समाजसेविका चरणजीत कौर भाटिया ने लगाया सेवा शिविर Giridih : “नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार…” के जयकारों से गूंजा गिरिडीह, धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व, संगत हुई निहाल Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : “नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार…” के जयकारों से गूंजा गिरिडीह, धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व, संगत हुई निहाल

SHARE:

 शबद-कीर्तन, भव्य आरती और लंगर का हुआ आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

“सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया…”, “नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला” और “नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार…” जैसे गुरुवाणी के पवित्र बोलों से मंगलवार को गिरिडीह शहर भक्तिमय हो उठा। अवसर था सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व का। इस पावन अवसर पर गिरिडीह सिख समाज की ओर से गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

सुबह से देर रात तक गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। प्रकाश पर्व को लेकर एक नवंबर से चल रहे सहज पाठ का समापन मंगलवार को हुआ। वहीं 16 से 22 नवंबर तक अखंड पाठ का आयोजन किया गया। 17 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके अलावा 23 नवंबर को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। मंगलवार को प्रकाश पर्व के अवसर पर दिन और संध्या में विशेष दीवान सजाया गया। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। स्थानीय रागी जत्था भाई सतनाम सिंह एवं उनकी टीम ने मधुर गुरुवाणी और शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।

इस दौरान रागी जत्थे ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी आपसी भाईचारे, प्रेम, समानता और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करें। इस अवसर पर गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के बीच भव्य लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सिख समुदाय के साथ-साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर लंगर छका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं रात्रि में पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा में भी शबद-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गुरु नानक देव जी की भव्य आरती उतारी गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि गुरु नानक जयंती खुशियों और आनंद का पावन उत्सव है। उन्होंने गिरिडीहवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।

वहीं सचिव शम्मी सलूजा ने कहा कि मन की बुराइयों को दूर कर सत्य, ईमानदारी और सेवा भाव के प्रकाश से जीवन को प्रकाशित करना ही प्रकाश पर्व का वास्तविक संदेश है।प्रकाश पर्व में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा भी शामिल हुईं। उन्होंने लंगर में सेवा देकर गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने उन्हें सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं ने भी शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर अपनी भागीदारी निभाई।

 

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नूकांत, भाजपा नेता विनय सिंह, दिनेश यादव, टफकॉन टीएमटी के निदेशक सूरज गुप्ता समेत कई गणमान्य लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान डॉ. मोंगिया ने सभी अतिथियों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। वहीं गुरुद्वारा की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह सलूजा और पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा के प्रधान भूपेंद्र सिंह दुआ समेत अन्य सेवाभावी लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह सलूजा, कुंवरजीत सिंह, अजींद्र चावला, ऋषि सलूजा, रॉबी चावला, राजेंद्र सिंह बग्गा, परमजीत सिंह कालू, तरणजीत सिंह सलूजा, प्रिंस सलूजा, राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, कुशल सलूजा, नरेंद्र सिंह बग्गा, बलविंदर सलूजा, हर्षदीप सिंह, बलविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, गुरुदीप सिंह बग्गा, संदीप सिंह और सुधीर आनंद सहित सिख समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों की सराहनीय भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर