Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : बंद नहीं होगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन, दक्षिण पूर्व रेलवे से आया आदेश, सिख समाज में हर्ष, सोमू गदगद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

उत्तर उत्तर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए सुखद खबर है। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन पूर्व की भांति चलती रहेगी और अब कुहासा के कारण इसका परिचालन बंद नहीं होगा।

इस आशय का आदेश शुक्रवार 15 दिसंबर को दक्षिणी पूर्वी रेलवे, गार्डन रीच कोलकाता के असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजर कौशिक मुखर्जी ने जारी कर दिया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसकी प्रति सम्बन्धित डीआरएम, असिस्टेंट डीआरएम, कमर्शियल कंट्रोल मैनेजर एवं अन्य को भेज दी गई है।

रेलवे विभाग ने कुहासा का उल्लेख करते हुए 18103 टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर 2023 से लेकर 28 फरवरी 2024 और 18104 अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2023 से लेकर 1 मार्च 2024 तक बंद करने का फैसला लिया था।

रेलवे विभाग के फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा एवं पंजाब जाने वाले परिवारों के साथ रेलवे मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक मांग पत्र सौंपा था।

इसकी प्रति इस भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी थी।
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव उड़ीसा रायरंगपुर से तीन ट्रेनों को हरी झंडी देने पहुंचे थे और दिल्ली लौट के क्रम में टाटानगर स्टेशन पर भाजपा नेताओं एवं व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी।

ट्रेन को फिर से परिचालन करने की अनुमति देने के लिए रेलवे मंत्री, रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन, रेलवे विभाग के संबंध पदाधिकारी के प्रति इस भाजपा नेता ने आभार प्रकट किया है। इस भाजपा नेता के अनुसार लोगों की भावनाओं एवं जरूरत के मद्दे नजर रेलवे मंत्री का निर्णय अति सराहनीय है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर