Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: टाटा स्टील के वायर रॉड मिल के उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी, उपाध्यक्ष चैतन्य भानू बोले, उत्पादन प्रक्रिया और आधुनिक की जाएगी

SHARE:

Jamshedpur.
टाटा स्टील के वायर रॉड मिल का शुक्रवार को स्टेलीनियम सभागार में सालाना जेडीसी (संयुक्त विभागीय परिषद) समारोह हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (स्टील मैन्युफैक्चरिंग) चैतन्य भानू ने कहा कि 30 साल पुराने ग्राहक ने समारोह में आकर इस विभाग के उत्पाद की तारीफ की है. हम अपने ग्राहकों को यकीन दिलाते हैं कि कंपनी के प्रोडक्ट की गुणवत्ता निरंतर बेहतर होती रहेगी. निकट भविष्य में वायर रॉड मिल का विस्तारीकरण होने के बाद उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता और बेहतर होगी. इससे पहले डबल्यूआरएम के चीफ रमेश शंकर ने अतिथियों का स्वागत किया. सरहुल के दिन समारोह हुआ. खास बात रही कि सभी अतिथियों को आदिवासी कलाकृति के तहत तैयार शॉल देकर सम्मानित किया गया. पुष्पगुच्छ की जगह पौधा दिया गया.


जेडीसी समारोह में वायर रॉड मिल के शिवम सिंह, मोहम्मद रिजवान, अफसर अली, पायल, अभिजीत कुमार, दिलप्रीत कौर, वर्षा कुमारी समेत दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. ये ऐसे कर्मचारी थे जिन्होंने कही न कही बड़ी उपलब्धि हासिल की है. समारोह में कमेटी मेंबर रणवीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया. वायदा किया कि सारे कर्मचारी मिल कर विभाग को नई ऊंचाई को ले जायेंगे. कमेटी मेंबर आर के मिश्रा और आर के सिंह के साथ सारे कर्मचारियों ने यूनियन महामंत्री सतीश सिंह का केक काट कर जन्मदिन भी मनाया. चीफ रमेश शंकर ने उन्हें शॉल दिया.

सेवानिवृत कर्मचारियों से रिश्ता कायम रखना सराहनीय : टुन्नू

Gambhir Car Associate Motion Ads

वायर रॉड मिल में सेवानिवृत कर्मचारियों से रिश्ता बनाए रखने के लिए व्हाट्स ग्रुप बनाया गया है. इसके जरिए वर्तमान और सेवानिवृत कर्मचारी आपस में संवाद बनाए रखते हैं. सुख दुख साझा करते है. सेवानिवृत लोगों की मदद भी करते हैं. जेडीसी समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू को यह जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के सभी विभागों में ऐसा होना चाहिए, जो जीवन भर साथी रहे है, उनसे रिश्ता बनाए रखने की सोच पूरे विभाग को एक अलग स्तर पर ले जाकर खड़ा करती है. समारोह में वायर रॉड मिल के हेड रिजवान हैदर और परवेज कैजर, वरीय प्रबंधक रूपा कुमारी, मनमोहन तिवारी, श्रीधर, प्रशांत कुमार, प्रबंधक रवि सिंह, नुपुर के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर