WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीसी व एसएसपी ने बोड़ाम व पटमदा में की समीक्षा बैठक

SHARE:

 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा सभी प्रखंडों का भ्रमण कर चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया. इसी क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने बुधवार को बोड़ाम एवं पटमदा में प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कलस्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, पीडीआईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनंत कुमार, निदेशक एनईपी, एसओआर, डीटीओ, एसडीएम धालभूम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ, डीएसपी पटमदा, थाना प्रभारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : भाजपा ने विधानसभावार प्रभारियों की घोषणा की, पूर्व जिला अध्यक्ष को कहां की मिली कमान, अंदर पढ़ें

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रखंड मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, AMF, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कलस्टर में पोलिंग पार्टी व केंद्रीय सशत्र बल के आवासन, भोजन आदि मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराने की बात कही. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के तिथि के घोषणा के उपरांत ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने, चेकनाका पर सघन वाहन जांच अभियान जारी रखने का निर्देश  दिया. साथ ही सेक्टर पदाधिकारी को बगैर जीपीएस लगे वाहन में मूवमेंट नहीं करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर गुरुवार को

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के दिए निर्देश

बैठक में बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया. इस दौरान स्वीप एक्टिविटी के तहत प्रखंड मुख्यालय में की गई रंगोली को पदाधिकारियों ने सराहा तथा हस्ताक्षर अभियान में शामिल होते हुए प्रखंड के प्रत्येक मतदाता से 25 मई को मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने का संदेश दिया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कलस्टर से बूथ तक पोलिंग पार्टी को पैदल जाना है. मतदान दिवस को सुबह में 5:30 बजे मॉक पोल होना है, ऐसे में कलस्टर से बूथ तक पैदल मार्च समय का पूर्व आकलन कर समय पर बूथ तक पहुंचने, सुरक्षा के दृष्टि से संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओ पर जरूरी निर्देश दिये गए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर