Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्री गुरु तेग बहादुर पर लेख लिख केंद्र सरकार से सम्मानित तन्नू साहू को सीजीपीसी ने दिया सम्मान

SHARE:

सीजीपीसी के सम्मान से मनोबल बढ़ा, सरकार से शिक्षा में मदद की उम्मीद: तन्नू

भगवान सिंह ने कहा- तन्नू ने सिख इतिहास, गुरुओं और उनकी शहीदी का मान बढ़ाया

जमशेदपुर.
सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर लेख लिख सुर्खियां बटोरने वाली झारखण्ड की बेटी तन्नू साहू को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सम्मानित किया। सीजीपीसी कार्यालय में सोमवार को प्रधान सरदार भगवान सिंह ने तन्नू साहू तथा उसके परिवार को शॉल ओढ़ा एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरदार भगवान सिंह ने शाबासी देते हुए कहा कि तन्नू साहू ने सिखों के इतिहास और उनके गुरुओं की शहीदीगाथा को वर्णित कर झारखण्ड राज्य ही नहीं बल्कि पुरे सिख कौम का नाम ऊँचा किया। भगवान सिंह ने कहना है कि और सिख बच्चे भी तन्नू की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर सिख इतिहास को जन-जन तक पहुचायें। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने तन्नू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा उन्होंने सिख गुरुओं का मान बढ़ाया है।

वहीँ, सम्मानित होने के बाद तन्नू साहू ने कहा कि सीजीपीसी के सम्मान से उसका और उसके परिवार का मनोबल ऊंचा हुआ है परन्तु वह झारखण्ड सरकार से भी उम्मीद करती है कि सरकार उसकी आगे की शिक्षा-दीक्षा में उसकी मदद करेगी। तन्नू के माता-पिता क्रमशः हराधन साहू व रूबी साहू के आलावा पारिवारिक सदस्य उपेन्दर को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, सीजीपीसी उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा प्रधान हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, परमजीत सिंह काले, सुखदेव सिंह बिट्टू व नरेंद्रपाल सिंह भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि, चांडिल की 10वीं की छात्रा तन्नू साहू को 9 मई को संसद भवन में सम्मान किया गया था जहाँ समस्त भारत से कुल 22 प्रतिभागी पहुंचे थे। तन्नू साहू ने सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर लेख लिखा था जिस कारण उन्हें नई दिल्ली के संसद भवन में 17वें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर