Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तुलसी भवन महाकवि योगेन्द्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ को तुलसी सारस्वत सम्मान से करेगा विभूषित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की कार्यकारिणी ने तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर देश- विदेश में “जैन रामकथा” पर विशेष शोध करने वाले साहित्य-साधक, महाकवि एवं राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ योगेन्द्र नाथ शर्मा “अरुण” को “तुलसी सारस्वत सम्मान” से विभूषित करने का निर्णय किया है। संप्रति डॉ “अरुण” महामहिम राष्ट्रपति द्वारा महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विवि, वर्धा की कार्य परिषद में नामित सदस्य हैं और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास,भारत के “न्यासी” हैं। डॉ “अरुण” को भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का “भाषा सम्मान” (एक लाख रु) और केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के “स्वामी विवेकानन्द सम्मान” (5 लाख रु) सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजयुमो महानगर के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, युवाओं का दिखा उत्साह

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

8वीं शताब्दी के जैन रामकथा महाकवि स्वयंभूदेव प्रणीत काव्य “पउम चरिउ” पर डी.लिट उपाधि प्राप्त डॉ “अरुण” अमेरिका, कनाडा, जापान, मॉरीशस, हॉलैंड और मैक्सिको आदि की यात्राएँ कर चुके हैं। 83 वर्षीय कवि डॉ योगेन्द्र नाथ शर्मा “अरुण” के महाकाव्य “वैदुष्यमणि विद्योत्तमा” सहित कई रचनाओं पर शोध कार्य हो रहा है।

आगामी 18 अगस्त को तुलसी जयंती समापन कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह सहित 51,000₹ का चेक प्रदान किया जाएगा। झारखण्ड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में यह साहित्य के क्षेत्र में दिया जानेवाला गैर सरकारी सबसे बड़ा पुरुस्कार है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर