Potka : कलिकापुर गांव के कई घरों में घुसा बारिश का पानी, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने लिया संज्ञान

SHARE:

फटेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापूर निवासी बसुमती भकत, पति सुरेश कुमार भकत के घर में लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण बारिश का पानी पूरी तरह घर में घुस जाने से घर जलमग्न हो गया। घर के अंदर रखे हुए कई सामान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।

यह भी पढ़े : Giridih : वाटर सप्लाई कर्मियों को मिले उनका हक – जेएलकेएम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताते चलें की कालिकापुर गांव के कई घर में बरसात का पानी घुस जाने से पीड़ित परिवारवालों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिवार वालों ने इसकी सूचना पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल को दी. उन्होंने इसकी सूचना एसडीओ धालभूम को दी। इसकी सूचना पोटका प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी को भी दी गई, जिसके पश्चात बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने संज्ञान लेते हुए आश्वाशन दिया कि, जल्द ही पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें