WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने 63 रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरिडीह समाहरणालय के फैसिलिएशन सेंटर में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवश्यक सेवा से जुड़े लोग, मतदान कार्य में लगे अधिकारी, कर्मी, सेक्टर/पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं द्वारा लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी होम वोटिंग सुविधा की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक 12, 13 और 16 नवंबर को होम वोटिंग के जरिए दिव्यांग, 85 प्लस बुजुर्ग तथा अक्षम मतदाताओं द्वारा मतदान किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आदिवासी भूमिज समाज ने संजीव सरदार का किया समर्थन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मताधिकारी के प्रयोग लोकतंत्र मजबूत होगा

विधानसभा निर्वाचन 2024 में कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहें। कई मतदाता आवश्यक सेवाओं में रहते हुए मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं, वे अब इस प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आमजनों से अपील किया कि आप सभी भी अपने निर्धारित तिथि पर मतदान केंद्रों पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया में जुड़े मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का एक और सरल और सुरक्षित तरीका प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से हमारा लोकतंत्र मजबूत और सशक्त होगा। पोस्टल बैलेट नागरिकों के मताधिकारों को संरक्षित करने और उनके सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और 20 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर