Jamshedpur : होटवार जेल में बंद उपेंद्र सिंह हत्याकांड के सजायफ्ता सोनू सिंह के नाम से मांगता था परसुडीह का बंटी रंगदारी, कोलकाता से पुलिस ने पकड़ा, देखें -Video

SHARE:

बेल कराने के नाम पर व्यवसायियों के सामने निम्न स्तर से गिड़गिड़ाता था : एसएसपी

जमशेदपुर।

कारोबारियों से रांची के होटवार जेल में बंद उपेंद्र सिंह हत्याकांड के सजायाफ्ता सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी परसुडीह निवासी बंटी गुहा को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इस मामले में सिदगोड़ा निवासी अमित चावला ने 5 जुलाई को सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराया था. अमित ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है. शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने बंटी को कोलकाता के गोल्फ ग्रीन से गिरफ्तार किया है. बंटी पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जेल में रहने के दौरान आया उपाय

पूछताछ में बंटी ने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के दौरान वह कई अपराधियों के संपर्क में आया था. इसी बीच उसे सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने का आइडिया आया. वह 23 मार्च को जमानत पर जेल से बाहर आया. जेल से आने के बाद वह दुकानों के बाहर लगे बोर्ड से संचालक का नंबर निकालता था और फिर उस नंबर पर फोन कर रंगदारी की मांग करता था. एसएसपी ने बताया कि बहुत ही निम्न स्तर से बंटी रंगदारी मांगता था. बेल कराने के लिए वह उनके समक्ष गिड़गिड़ाता था और दो से चार हजार रूपये तक भी पकड़ लेता था.

खबर छापने के बाद भाग गया था कोलकाता

बंटी ने बताया कि उसने अमित चावला से रंगदारी की मांग की थी. इस दौरान अखबारों में खबर छपने के बाद वह कोलकाता भाग गया था. जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें