Breaking News
Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क Tata Steel : एलडी#1 टीम ने रचा नया रिकॉर्ड, 78 हीट बनाकर तोड़ा अपना ही 76 हीट का कीर्तिमान ​Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया दिल्ली में होने वाले ‘फोटो-वीडियो एक्सपो’ के पोस्टर का विमोचन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बाबासाहेब अम्बेडकर सम्मान मार्च में उमड़े कांग्रेसजन

SHARE:

  • बाबासाहेब के सम्मान के खिलाफ कोई समझौता स्वीकार नहीं : आनन्द बिहारी दुबे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में बाबासाहेब अम्बेडकर सम्मान मार्च का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में पुराना कोर्ट के समीप डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित हुए. सम्मान मार्च में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने सम्मान मार्च का नेतृत्व किया. इस अवसर पर कांग्रेसजन भारी संख्या में उमड़े थे. इस दौरान कांग्रेसजन आक्रोशित होकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करो, नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो, भाजपा की मानसिकता हाय-हाय, अमित शाह माफी मांगो का नारा लगाकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा सम्मान मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि विगत दिनों राज्यसभा में घटित घटना एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज किए जाने की भर्त्सना की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस मंडल में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, विधायक पूर्णिमा साहू ने दिलाई सैकड़ों लोगों को सदस्यता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उक्त टिप्पणी हमारे संविधान निर्माता के अद्वितीय विरासत का अपमान करती है. उन लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, जो डॉ. अंबेडकर को समानता एवं न्याय और सामाजिक परिवर्तन के रूप में मानते हैं, आज संसद में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता एवं अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास करके नई कृति का उत्तर दिया है, हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है. उक्त अपमानजनक कृत्य डॉ. अंबेडकर के बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणी से ध्यान हटाने और असहमति की आवाजों को दबाने का एक जबरदस्त प्रयास है. भाजपा की कार्यवाही न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है. प्रदर्शन के उपरांत उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम से मांग पत्र सौंपा गया. उपरोक्त घटना के संदर्भ में संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराकर अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ इस्तीफा का मांग करते हैं तथा भाजपा की भ्रामक रणनीति को उजागर करने और डॉक्टर अंबेडकर की न्याय एवं समानता के विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Patamda : पटमदा प्रखंड में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार बलमुचू, राकेश कुमार तिवारी, परविंदर सिंह, देबु चटर्जी, अतुल गुप्ता, के के शुक्ल, सामंता कुमार, शफीअहमद खान, गुलरेज अख्तर अंसारी, जसवंत सिंह जस्सी, अरूण कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शमशेर खान, लखविंदर करुआ, अमित श्रीवास्तव, अंसार खान, अमरजीत नाथ मिश्र, रविंद्र शर्मा, अशोक सिंह, लव कुमार निराला, रंजीत सिंह, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, सुशील घोष, कौशल प्रधान, राजा ओझा, निखिल कुमार, मो सलीम, राज किशोर प्रसाद, एल बी सिंह, अजय शर्मा, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, संजय कुमार, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, उदय कुमार सिंह, राजेश चौधरी, खगेनचन्द्र महतो, शिल्पी चक्रवर्ती, बिरेंद्र पाण्डेय, अमर कुमार मिश्र, सचिन कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, राजनारायण यादव, नरेंद्र कुमार, कुमार गौरव, अखिलेश कुमार, विनोद यादव, रंजीत झा, नरेश यादव, रामदास मेहता, अनिरुद्ध कुमार पुरी, मनोज पासवान, संजय यादव, मनोज उपाध्याय, अभय पांडे, अर्जुन चौबे, धीरज कुमार, त्रिनाथ, मृत्युंजय प्रमाणिक, बुद्धिमान थापा, अर्जुन सिंह, अर्जुन सिंह, सुशील घोष, रविंद्र कुमार, राजा बक्शी, गौरव मिश्रा, मनोज करुआ, गुरुपादो गोराई, अशोक सिंह क्रांतिकारी, पवन बिहारी ओझा, रविंद्र शर्मा, पंचम कुमार पासवान, ओम जी, विक्की ओझा, पप्पू साहू, रामदास मेहता, देवाशीष घोष, सानिया दीप, संध्या दास, अमृतपाल सिंह, अरुण बारीक, अजय महतो, विवेक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : कोल्डीहा वार्ड नंबर 24 में पानी के लिए मची हाहाकार

जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने आगे बताया कि आगामी 26 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे से 10 नंबर बस्ती, सिदगोड़ा में महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर शताब्दी वर्ष का आयोजन महात्मा गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर वृहद पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई है. इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता के रूप में गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी को दायित्व सौंपा गया है. जिसमें जिले भर के सभी कांग्रेस वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण को आमंत्रित किया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर