WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : “महात्मा गाँधी सौ वर्ष पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने 1924 में चुने गए थे, जिला कांग्रेस ने शताब्दी वर्ष मनाया”

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी एवं गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस के तत्वावधान में 10 नंबर बस्ती, हिन्दुस्तान मित्र मण्डल चौक के समीप महात्मा गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, अशोक चौधरी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण ने नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया एवं संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, अशोक चौधरी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 26 दिसंबर 1924 को बेलगाम, कर्णाटक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 39वाॅ अधिवेशन आयोजित हुआ था। जिसमें महात्मा गाँधी जी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। उक्त अधिवेशन में कांग्रेस प्रतिनिधियों को पीने के लिए कुऑ खोदा गया था। जिसका नाम *कांग्रेस कुऑ* रखा गया। बेलगाम शहर में 1892 में स्वामी विवेकानंद जी नौ दिन तक रहे थे। 1916 में बेलगाम से ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने *होम रूल लीग आंदोलन* का शुभारंभ किये थे।

बेलगाम अधिवेशन की स्मृति में *”बीरसौंधा”* स्मारक बनाया गया। कुऑ का नाम *”पम्प सरोवर”* और अधिवेशन के स्थान का नाम हम्पी साम्राज्य के नाम पर *”विजयनगर”* रखा गया था।

बेलगाम अधिवेशन में महान नेताओं में मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, राजगोपालचारी, डाॅ एनी बिसेंट, सरोजनी नायडू, चितरंजन दास, पं मदन मोहन मालवीय, सैफुद्दीन किचलू, अबुल कलाम आजाद, डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल, बेलगाम अधिवेशन में संगीतज्ञ बिष्णु दिगम्बर पलुस्कर द्वारा गाये गये *”वंदे मातरम”* के साथ शुरू हुआ। इसके बाद कन्नड के दो संगीत गाये गये, जिसमें एक छोटी लड़की गंगूबाई हंगल ने गाया, जिसके आत्मीय स्वर ने गाँधी जी को भाव विभोर कर दिया। बाद में गंगूबाई देश की सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में एक बनी।

सेवादल ने संभाली थी, सफाई व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं अधिवेशन व्यवस्था के कार्य, सेनिटेशन से लेकर सौंपे गये सभी कार्यों को बखुबी निभाया।

गाँधी जी ने अपने संबोधन में कहा की हार्डिकर और उनके साथियों ने सफाई व्यवस्था और कार्य को बखूबी निभाया। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी।

समारोह में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, राकेश तिवारी, अशोक चौधरी, सामंता कुमार, फकीर चन्द्र अग्रवाल, के के शुक्ल, योगेन्द्र सिंह यादव, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता, ज्योति मिश्र, खगेनचन्द्र महतो, अशोक सिंह, रामदरस चौधरी, सुशीला पाण्डेय, गीता सिंह, मनोज कुमार सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, मनोज उपाध्याय, रविन्द्र शर्मा, सतीश कुमार, धीरज कुमार, त्रिनाथ, सन्नी सिंह, राजा बक्शी सहित कांग्रेसजन एवं बस्ती के निवासी शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर