Jamshedpur.
एमजीएम थाना अंतर्गत देवघर गांव निवासी 47 वर्षीय छोटा हो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार रात की है. घटना की सूचना परिजनों को शुक्रवार सुबह मिली. सूचना पाकर परिजनों ने इसकी जानकारी एमजीएम पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार छोटा हो मजदूरी कर जीवन यापन करता था. गुरुवार की रात वह काम कर घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो पाया कि छोटा फंदे से लटका हुआ है. उसने गमछे के सहारे फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
































