Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : बॉरो खिलाड़ी देने के नाम पर 1.40 लाख की धोखाधड़ी

SHARE:

सेमीफाइनल में खिलाड़ी देने के लिए नीलेन्दु त्रिपाठी ने वार्डन एमबीआर की टीम से लिए थे पैसे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला में एचसीएल/आईसीसी द्वारा प्रायोजित बासूकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 मऊभंडार स्पोर्टिंग क्लब मैदान में खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से शुरू हुआ है जिसमें वार्डन एमबीआर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. यह सेमीफाइनल मैच 27 दिसंबर को खेला जाना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इस मैच को स्थगित कर दिया गया. सेमीफाइनल में बॉरो खिलाड़ी को खेलाने के लिए वार्डन एमबीआर टीम के शम्भु जेना और अनिमेष जायसवाल ने मोहनपुर यूनाइटेड के मालिक नीलेन्दु त्रिपाठी से संपर्क किया. नीलेन्दु त्रिपाठी ने बॉरो खिलाड़ी के लिए एक लाख चालिस हजार रुपये की मांग की. जिसे वार्डन एमबीआर की टीम के शम्भु जेना और अनिमेष जायसवाल ने फोन पे के माध्यम से चार किस्तों में दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

वार्डन एमबीआर का सेमीफाइनल मैच अब 4 जनवरी को खेला जाना है. जिसको लेकर टीम के शम्भु जेना और अनिमेष जायसवाल ने नीलेन्दु त्रिपाठी से संपर्क किया और बताया कि चार जनवरी को मैच खेला जाना है. इसके लिए आप खिलाडियों को भेज देने की मांग की. शम्भु जेना और अनिमेष जायसवाल के खिलाड़ियों की मांग करने पर श्री त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को भेजने से भी मना कर दिया और पैसा वापस मांगने पर बोला कि पैसा खिलाड़ियों पर खर्चा हो गया है. इसलिए पैसा नहीं दे सकते हैं. इसके बाद शम्भु जेना और अनिमेष जायसवाल ने जब इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि उन्हें किसी भी तरह का कोई रकम नहीं दिया गया है. जिसके कारण वे मैच खेलने नहीं आ सकते हैं.

ज्ञात हो कि यह टूर्नामेंट घाटशिला का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है जो कि पूरे बंगाल में फेमस है. शम्भु जेना और अनिमेष जायसवाल ने कहा कि क्रिकेट सद्भावनाओं का खेल है. उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी ने जगत सरकार, सागर अली, झोंटी सरकार, हलचल यादव, अनुराग, शेरशार, राजू मुखिया, परम पप्पी, लुबाना, बिजय सरकार, राणा अविनाश, सुरेश भट्ट आदि खिलाड़ियों का स्क्वाड दिया था जो बाद में मुकर गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर