Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से थल सेना दिवस मनाया. इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, अध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं अन्य आर्मी से सेवानिर्वित सैनिक साथियों एवं प्रतिनिधिगण द्वारा केक कटिंग किया गया. सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम के साथ-साथ सम्मान समारोह के बाद देशभक्ति गीतों पर सभी ने झूमकर सेना दिवस का जश्न मनाया. नन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया.

इसे भी पढ़ें : Potka : दो माह का राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने कार्यालय में मचाया हंगामा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर भारी मात्रा में पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति एवं सुभाष बाल सेना कार्यक्रम में उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया. सभी थल सेना कि सेवानिवृत्त साथियों का कहना था कि सिविल समाज में सैनिकों का सम्मान एक बेहद गौरवमयी एहसास है. इसके बाद सभी ने भोजन का आनंद उठाया. मौके पर सैन्य मातृशक्ति से कंचन, सविंदर, रिंकी, वंदना, रूबी, पूनम, अनु, भावना, संगीता, स्वाति, शर्मिष्ठा के साथ पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह, अवधेश कुमार, एसके सिंह, बिरजू कुमार, शैलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, आरपी सिंह, विनेश प्रसाद, सत्यप्रकाश, रजनीश, कैप्टन डीएन सिंह, पंकज शर्मा, उमेश शर्मा, पवन, किशोर एवं अन्य 80 लोग उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर