WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त

SHARE:

जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में होती है गुंजन यादव की पहचान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने क्षेत्र में शासकीय बैठकों, प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की निगरानी के लिए हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक कार्यों, विधानसभा सत्रों और क्षेत्रीय दौरों के कारण प्रत्येक सरकारी बैठक और कार्य में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक बैठकों, विकास कार्यों की निगरानी तथा अन्य विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे.

यह नियुक्ति विधायक कार्यालय के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है.

*गुंजन यादव का जीवन परिचय:*

हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) पिता: राजेंद्र प्रसाद, पता: रामरतन भवन, म.सं. 21, बागान एरिया, न्यू लेआउट, सीतारामडेरा, पोस्ट – एग्रिको, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निवासी हैं.

गुंजन यादव भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्ष 2004 से अब तक पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है. संगठनात्मक दक्षता, समर्पण और नेतृत्व की अद्वितीय क्षमता के कारण वे भाजपा में एक मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं. युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय गुंजन यादव की पहचान मजबूत संगठनकर्ता, प्रभावी वक्ता और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में होती है, जिन्होंने पार्टी को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

गुंजन यादव की राजनीतिक यात्रा और संगठनात्मक दायित्व:

बूथ अध्यक्ष (सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष स्व. आशीष मुखर्जी और भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी थे.

मंडल महामंत्री (भाजयुमो, सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजयुमो सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष अमल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्व. बालक राम भट्ट और भाजपा जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह थे.

जिला कोषाध्यक्ष (भाजयुमो, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजयुमो जिला अध्यक्ष रतन महतो और भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा थे.

जिला अध्यक्ष (भाजयुमो, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विनय जयसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा थे.

जिला मंत्री (भाजपा, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव थे.

मंडल अध्यक्ष (भाजपा, सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव (द्वितीय कार्यकाल) और नंदजी प्रसाद (मध्य कार्यकाल) थे.

प्रदेश महामंत्री (भाजयुमो, झारखंड प्रदेश) – उस समय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष – उस समय झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर