Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार के प्रयास से कैंसर पीड़ित का हो सकेगा इलाज

SHARE:

पीड़ित परिवार को इलाज हेतु ₹1,87,200 रुपए की सहायता राशि की मिली स्वीकृति

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका क्षेत्र के कोकदा ग्राम निवासी निवारण भगत, जो गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे थे. उन्हें पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से जीवनरक्षक सहायता मिली है.
जैसे ही विधायक संजीव सरदार को इस गंभीर स्थिति की जानकारी मिली. उन्होंने बिना देरी किए अपने कार्यालय को तुरंत इसके समाधान हेतु निर्देशित किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके कार्यालय के मनोज नहा ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को इलाज हेतु ₹1,87,200 रुपए की सहायता राशि की स्वीकृत जिला के सिविल सर्जन से कराई, जिससे निवारण भगत को जमशेदपुर के ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और अब उनका इलाज शुरू हो गया है.

विधायक संजीव सरदार के इस त्वरित और मानवीय प्रयास से निवारण भगत और उनके परिवार को नई उम्मीद मिली. पीड़ित परिवार ने विधायक सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने हमारे परिवार को संबल प्रदान किया है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें