Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : स्व. नरेंद्र सिन्हा की जयंती पर बरमसिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह शहर के बरमसिया स्थित नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रन पार्क में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी स्व. नरेंद्र सिन्हा की जन्म जयंती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. नरेंद्र सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया. इसके अलावा उनकी स्मृति में नरेंद्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जनहित में योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें Giridih : जमुआ के रांगामाटी में ब्रिटिश शासन काल से मनाई जा रही है चैती नवरात्र पूजा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्व. नरेंद्र सिन्हा के जीवन और सेवा भावना को सलाम

इस कार्यक्रम के बारे में फाउंडेशन के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह “मंटू” ने कहा कि स्व. नरेंद्र सिन्हा गिरिडीह कांग्रेस के एक सम्मानित नेता और समाजसेवी थे. अपने जीवनकाल में, विशेष रूप से कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान, उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा का कार्य किया था. इस रक्तदान शिविर के माध्यम से उनकी सेवा भावना को याद किया गया और समाज के प्रति योगदान को आगे बढ़ाया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर