Breaking News
Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल Jamshedpur Police : कमलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 पेटी विदेशी शराब बरामद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : पावरु गांव में मशान पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ ग्राम सभा का जोरदार विरोध

SHARE:

  • ग्रामीणों ने उठाया आवाज, मशान के संरक्षण की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका में पावरु गांव के ग्राम सभा में मशान पर बुलडोजर चलाने के मामले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा मशान के पत्थरों को हटाने के प्रयास का विरोध किया और स्पष्ट रूप से कहा कि वे किसी भी हालत में मशान को उखाड़कर रास्ता नहीं बनाएंगे. ग्राम वासियों ने जोर दिया कि मशान पावरु गांव का अभिन्न हिस्सा है, और इसका संरक्षण उनका अधिकार है. सामाजिक संगठन के सिद्धेश्वर सरदार, हरीश सरदार सहित अन्य ने कहा कि इस मशान से गांव की पहचान और अस्तित्व जुड़ा हुआ है, इसलिए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आशियाना अनंतारा सोसाइटी में रामनवमी पर वीर बजरंगबली का ध्वज फहराया

Gambhir Car Associate Motion Ads

ग्राम सभा ने पेसा कानून के तहत मशान के संरक्षण का लिया निर्णय

ग्राम सभा ने निर्णय लिया कि मशान पर किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. पेसा कानून की धारा 4(घ) और जेपीआरए 2001 की धारा 10 उपधारा 5 के तहत ग्राम सभा को मशान के संरक्षण का अधिकार प्राप्त है. बैठक में कहा गया कि इस मशान में नवजात शिशुओं के शवों को दफनाने की परंपरा है, जहां एक पत्थर के साथ उनकी स्मृति को संजोया जाता है. ठेकेदार द्वारा इन पत्थरों को हटाकर फेंक देना अयोग्य और अस्वीकार्य है. इस बैठक में निर्मला सरदार, चंदना सरदार, बबीता सरदार, आलो मनी सरदार, फुलवारी सरदार, दीपाली सरदार, शांति सरदार, लिलमणि सरदार, जयपाल सरदार, अविनाश भूमिज समेत कई सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर