Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की नई कार्यसमिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

SHARE:

  • जन सेवा, पर्यावरण संरक्षण और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ नारी शक्ति ने संभाली कमान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह स्थित स्थानीय गोयनका धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की नई कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर सोनू चौधरी को पुनः अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई, जो इससे पूर्व सत्र में भी इस पद पर कार्यरत थीं. समारोह के दौरान उपाध्यक्ष पूजा बालासिया, सचिव बरखा बालासिया एवं कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल सहित नई कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम का संचालन शाखा की पूर्व अध्यक्ष रिया अग्रवाल ने किया, जबकि समाज के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के पास ट्रक पलटा, चालक को हल्की चोटें आईं

Gambhir Car Associate Motion Ads

नारी शक्ति के नेतृत्व में प्रेरणा शाखा ने उठाया समाज सेवा का संकल्प

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मारवाड़ी सम्मेलन गिरिडीह के अध्यक्ष श्रवण केडिया ने प्रेरणा शाखा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज सेवा में नई दिशा दे रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने हेतु प्रेरणा शाखा को सक्रिय पहल करनी चाहिए. विशिष्ट अतिथि उषा खंडेलवाल एवं विभूति रंजना ने भी मंच से अपने विचार रखते हुए महिलाओं की बढ़ती सामाजिक भागीदारी को सराहा. राजेश जालान ने प्रेरणा शाखा की उल्लेखनीय उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्था ने सदैव समाज में उत्कृष्ट कार्यों से अपनी पहचान बनाई है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : राजद जिला कमेटी की बैठक संपन्न, 2025-28 के सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया गया

जन सेवा प्रकल्पों का हुआ शुभारंभ, पर्यावरण व पशु संरक्षण पर विशेष जोर

समारोह के दौरान समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ भी किया गया. इसमें 51 अस्थायी ‘अमृत धारा’ केंद्रों की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण हेतु “पांच पौधे प्रति व्यक्ति” अभियान, पशु-पक्षियों के लिए 100 सिकोरा (पानी के पात्र) तथा जानवरों के लिए 10 नाद (चारे व पानी की व्यवस्था) जैसी योजनाएं शामिल रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, स्वाति शर्मा, वरिष्ठ सदस्य बेला जलान, बरखा बालासिया, स्वीटी अग्रवाल, अमित जलान, सुनील मोदी, सीए सरवन केडिया, दिलीप गोयनका जैसे समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर