Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Bokaro : मंत्री प्रतिनिधियों ने किया कसमार एवं मधुकरपुर के बीच खांजो नदी में पुल एवं हंसलता में सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

तेनुघाट स्थित कसमार प्रखंड के कसमार एवं मधुकरपुर के बीच खांजो नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं दांतू पंचायत के आरईओ रोड़ से जीवन महतो के घर होते हुए चिटलाही रोड तक पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन रविवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के प्रतिनिधि कसमार प्रमुख नियोती कुमारी एवं बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया.

यह भी पढ़े : Murder News : विनय सिंह की हत्या की खबर से आक्रोषित हो उठा क्षत्रिय समाज, डिमना चौक को कर डाला जाम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बता दें कि हंसलता में सड़क का निर्माण लगभग एक करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बोकारो तथा कसमार में पुल का निर्माण सवा तीन करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना मद से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से किया जायेगा.

इस दौरान प्रमुख नियोती कुमारी एवं दिलीप हेंब्रम ने कहा कि खांजों नदी में पुल बनने से मधुकरपुर व कसमार की दूरी मात्र 3 किमी हो जायेगी. मधुकरपुर के ग्रामीणों को 7 किमी दूरी तय प्रखंड मुख्यालय तक आना पड़ता है. वहीं हंसलता के चिटलाही टोला के ग्रामीण अब पक्की सड़क से होकर आरईओ रोड़ तक पंहूचेंगे. बरसात के दिनों में इस टोले के ग्रामीणों कच्ची सड़क से होकर जाना पड़ता था. जहां काफी दिक्कतें होती थी.

कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही नहीं करने एवं ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने का हिदायत संबंधित संवेदकों को दिया है. मौके पर झामुमो नेता शेरे आलम, सोहेल अंसारी, फारूख अब्दुल्ला, महेंद्र सिंह, झब्बूलाल महतो, सुभाष चंद्र ठाकुर, धनंजय स्वर्णकार, विजेंद्र महतो, संजय प्रजापति, कैलाश महतो, चंद्र किशोर महतो, जगेश्वर महतो, छत्रु राम महतो, मुन्ना अंसारी, संजय प्रजापति, एनुल अंसारी, तनवीर आलम, सुरेश महतो, बबलू महतो आदि ग्रामीण शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर