Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

तेनुघाट : डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद भारतीयों को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 28 भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट में शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा की अगुवाई में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि, “डीएवी शिक्षण संस्थान सदैव मानवता का पाठ पढ़ाने में अग्रणी रहा है। यह संस्था धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर समाज के कल्याण के लिए कार्यरत है। हम इस निंदनीय आतंकी घटना की घोर भर्त्सना करते हैं और पीड़ित परिवारों के साथ अपनी पूरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं।” इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक शांति एवं एकता का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को आतंकवाद के विरुद्ध जागरूक रहने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी दी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर