Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीतारामडेरा भुईयांडीह में पति की ह*त्या मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याणनगर में एक मई की रात किराना दुकानदार छविलाल लोहार (44) की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रूबी लोहार और उसके प्रेमी जितेंद्र महतो उर्फ जितेन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने पुलिस के समक्ष गुनाह कबूल कर लिया है. सोमवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : लोयोला स्कूल ने विशेष सम्मान समारोह में राष्ट्रीय टॉपर शाम्भवी जायसवाल का किया सम्मान

Gambhir Car Associate Motion Ads

शराब के नशे में मारपीट करता था पति, इसलिए रास्ते से हटाया

पुलिस पूछताछ में रूबी लोहार ने खुलासा किया कि उसका पति शराब का आदी था और अकसर घर में मारपीट करता था. इसी वजह से वह अपने प्रेमी जितेंद्र महतो के संपर्क में आई. डेढ़ साल पहले दोनों की पहचान हुई थी और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए.

प्रेमी भी करना चाहता था शादी

जितेंद्र शादी करना चाहता था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर छविलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. घटना की रात दोनों ने मिलकर प्लास से छविलाल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दिया.

घटना के बाद हथियार को स्वर्णरेखा नदी में फेंका

वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार को सुवर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया. हालांकि, पुलिस अभी तक प्लास बरामद नहीं कर सकी है. लेकिन पुलिस ने रूबी लोहार का मोबाइल जब्त कर लिया है और जितेंद्र के घर से खून से सनी जींस भी बरामद की है, जिसे वारदात के समय उसने पहना था.

बाथरूम से मिले खून से छने कपड़े, दाग मिटाने की हुई थी कोशिश

छविलाल के घर के बाथरूम से उसकी पत्नी के खून लगे कपड़े भी मिले हैं, जिन्हें मिटाने की कोशिश की गई थी. पुलिस के अनुसार, एक मई की रात रूबी ने पहले पति को शराब पिलाई और फिर प्रेमी को फोन कर घर बुलाया. दोनों ने मिलकर छविलाल की हत्या कर दी.

दो मई की सुबह छविलाल का शव बिस्तर में मिला था

गौरतलब है कि दो मई की सुबह कल्याणनगर बी ब्लॉक में छविलाल लोहार का शव कमरे में खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला था. इस मामले में मृतक के बड़े भाई संतोष लोहार ने सीतारामडेरा थाना में रूबी लोहार और अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर