Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निर्गत मामले में हुई कार्रवाई, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में पुलिस और प्रशासन ने मिलकर अब तक की जांच और कार्रवाई की जानकारी प्रेस वार्ता में दी. जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि यह मामला शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत विद्यालयों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए जन्म प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान सामने आया. जांच टीम ने पाया कि मटियाबांधी पंचायत से 4567 जन्म प्रमाण पत्रों का निर्गमन हुआ था, जिनमें से 4281 प्रमाण पत्र फर्जी थे. इसके बाद कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए

Gambhir Car Associate Motion Ads

आगे जानकारी देते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि इस जांच के दौरान यह भी पता चला कि इन फर्जी प्रमाण पत्रों का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और पासपोर्ट, आधार जैसे दस्तावेज बनाने के लिए किया गया था. इन फर्जी प्रमाण पत्रों की सूची संबंधित विभागों और एजेंसियों को भेज दी गई है, ताकि जल्द ही उचित कार्रवाई की जा सके. इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस मामले में मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनिल महतो और प्रज्ञा केंद्र संचालक सपन महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए पंचायत सचिव और प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनिल महतो, VLE सपन कुमार महतो, मलकुण्डी पंचायत के VLE शिवम डे, हारिश कुमार प्रमाणिक और आरिफ आलम शामिल हैं. पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : बेंगाबाद अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में उठे कदम

प्रेस वार्ता में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि इस फर्जीवाड़े के अंतर्गत और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित विभागों से समन्वय कर सभी फर्जी प्रमाण पत्रों की पहचान की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी 11 प्रखंडों में इस तरह की जांच का निर्देश दिया गया है और अगर कोई और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का कार्य कर रहा है तो उसकी भी पहचान कर उसे कानून के तहत सजा दिलवायी जाएगी. उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि इस मामले में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई में सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : चांडिल थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत

फर्जी प्रमाण पत्रों के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास से जब्त की गई सामग्रियों में मटियाबांधी पंचायत कार्यालय से एक CPU, एक मोनिटर और एक प्रिंटर शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य अभियुक्तों के पास से विभिन्न मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं, जो इस फर्जीवाड़े में इस्तेमाल किए गए थे. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छापेमारी और जांच जारी रहेगी और जो भी इस घोटाले में शामिल होंगे, उन सभी को पकड़ा जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना से प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ जनता को भी चेतावनी मिली है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर