Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

gambling in jamshedpur : फतेह लाईव को आया फोन‌, हिम्मत तो देखिये ट्रू कॉलर में लिखा है सीएम हाउस?

SHARE:

जागो जमशेदपुर पुलिस, झारखंड सरकार का लोगो लगाकर जुए की हो रही पैरवी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जुआरियों और सटोरियों की जमशेदपुर में कैसी तगड़ी सांठगांठ है ये आज इस खबर से पता चला जब फतेह लाईव ने साकची के कमल पासवान और सिदगोड़ा के कमल मंडल के अड्डों की खबर के साथ वीडियो वायरल‌ की. खबर का लिंक झारखंड के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर होने के बाद एक नंबर 8789929250 से फोन फतेह लाइव के 9234051616 नंबर पर सुबह 8.56 बजे आया, जिस पर ट्रू कॉलर में सीएम हाउस लिखा हुआ था और झारखंड सरकार का लोगो लगा हुआ था.

इसी खबर को किया था फतेह लाइव ने वायरल : Fateh Live Exclusive : लौहनगरी में चल रहे जुए के अड्डों पर रहमदिली क्यों? साकची में कमल पासवान का अड्डा पुलिस को दिखा रहा ठेंगा, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दोपहर एक बजे के बाद फतेह लाइव को व्हाट्सअप पर उसी नंबर से कॉल किया गया, जिसमें राजवीर महतो919 लिखा हुआ था. उस व्यक्ति ने खबर को मैनेज कर डिलीट करने की बात की.

कुछ देर बाद एक प्रेस फोटोग्राफर और कुछ पत्रकारों ने भी फोन करके दबी जुबान में मामले को मैनेज करने की बात की, जिससे समझ आ गया कि सबको मंथली बांटी जा रही है.

तो ये हाल हो गया है अपनी लौहनगरी का. जब पुलिस और पत्रकारों को ही मैनेज कर दिया गया है तो फिर झारखंड सरकार का लोगो लगाकर फोन कर लो या भारत सरकार का क्या फर्क पड़ता है. सुबह से वायरल हो रही इस खबर से जुए के कुछ अड्डों में संचालक सतर्क जरुर हैं, लेकिन अगला वीडियो बहुत जल्द वायरल करेंगे. तब तक भ्रष्टाचार की इस कहानी को आप भी देखते रहें. खबर लिखने तक धंधा जारी कार्रवाई शून्य संचालक ढूंढ रहे हैं मैनेजिंग सिस्टम का मास्टर माइंड ताकि फतेह लाईव पर लगाम लगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर