Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara : निशान सिंह ने नामांकन प्रपत्र लेने के बाद ‘ए’ और ‘सी’ जोन का किया तूफानी दौरा, हुआ भव्य स्वागत, किये गए सम्मानित, देर शाम तक विपक्ष ने नहीं खोले पत्ते

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा साहिब के कार्यकारी प्रधान और प्रधान पद के दावेदार सरदार निशान सिंह ने मंगलवार को नामांकन प्रपत्र लेने के बाद औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी. नामांकन पत्र लेने के बाद उन्होंने साकची गुरु नानक नगर के ‘ए’ और ‘सी’ जोन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. जहां संगत और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत कर उनको सम्मानित भी किया.

मंगलवार की सुबह निशान सिंह ने समर्थकों परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, अजायब सिंह, इंदरजीत सिंह निक्कू, जसपाल सिंह जस्से और सुरजीत सिंह छीते संग साकची गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका. उपरांत गुरुद्वारा कार्यालय से सरदार निशान सिंह ने लिपिक बलबीर कौर से ₹51,000 की रसीद कटवाकर नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शाम को निशान सिंह ने ‘ए’ और ‘सी’ जोन का तूफानी दौरा किया. जहां उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया. ‘ए’ जोन स्थित एकता क्लब के समीप समर्थकों सरदूल सिंह, अजायब सिंह, सन्नी सिंह और सतबीर सिंह गोल्डू ने उन्हें सम्मानित किया. भारी संख्या में जुटी संगत और समर्थन देखकर निशान सिंह अभिभूत हो उठे.

इस अवसर पर निशान सिंह ने कहा, “यह लड़ाई सच और झूठ के बीच की है. मैं सिर्फ संगत का प्रतिनिधि हूं, यह चुनाव संगत खुद लड़ रही है.” उन्होंने विश्वास जताया कि संगत का आशीर्वाद उन्हें सफलता की राह पर ले जाएगा.

उल्लेखनीय है कि साकची गुरुद्वारा का आगामी प्रधान पद का चुनाव इन दिनों शहर में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है. इसी बीच निशान सिंह ने नामांकन पर्चा लेकर हलचल और बढ़ा दी है. उधर, दूसरी ओर विपक्ष के लोग भी इस चुनावी प्रक्रिया का विरोध कर चुके हैं. सोमवार रात को सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने भी कहा था कि ये मामला वह खुद देख रहे हैं. वोटरलिस्ट दुरुस्त होने और उम्मीदवार के हस्ताक्षर होने के बाद ही चुनाव कराया जायेगा. विपक्ष ने सीजीपीसी पर भी आरोप प्रत्यारोप लगाए थे. हालांकि मंगलवार को विपक्ष की टीम दिन-भर इसी मसले पर अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त रही. समाचार लिखे जाने तक उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वह नामांकन पत्र लेंगे या फिर कुछ और?

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर