Jamshedpur : जद(यू) उलीडीह थाना समिति का एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से प्रतिनिधिमंडल की बैठक

SHARE:

  • नए अस्पताल भवन के कारण रास्ता बंद, वैकल्पिक मार्ग और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन पर चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य से जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मिला. थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नए भवन के निर्माण के बाद रिपीट कॉलोनी, हिल व्यू कॉलोनी सहित अन्य इलाकों से जुड़े वर्षों पुराने मार्ग को गेट लगाकर बंद किए जाने की समस्या को प्राचार्य के समक्ष रखा. इससे एक बड़े क्षेत्र के लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वह सिख कैसे, जो श्री अकाल तख्त साहब के आदेश का उल्लंघन करे

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानांतरण पर चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर नए भवन में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने सभी विभागों को पुराने अस्पताल से नए अस्पताल में शीघ्र स्थानांतरित कर सुचारू रूप से संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक में जद(यू) के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, सचिव कन्हैया ओझा, विनोद सिंह, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, मंडल सचिव राहुल तिवारी, संगीता शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें