Jamshedpur : सुदेश महतो की खामोशी पर सवाल, संजय सिंह हितैषी ने आजसू और भाजपा को लिया आड़े हाथ

SHARE:

  • क्षत्रिय समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर उठे गहरे सवाल, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल, राजनीतिक दलों को मिली चेतावनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में आजसू पार्टी के आईटी सेल के लॉबिन चंद्र महतो द्वारा क्षत्रिय समाज एवं सनातन धर्म के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी से क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है. इस बयान को लेकर क्षत्रिय समाज और अन्य संस्थाओं में गुस्सा व्याप्त है. इस मसले पर क्षत्रिय महासंघ के टेल्को इकाई अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो की इस संवेदनशील मामले में खामोशी पर भी सवाल उठाए हैं. हितैषी ने कहा कि हर मामले में मुखर रहने वाले सुदेश महतो इस मामले में क्यों चुप हैं, जबकि यह समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारी, अवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संजय सिंह हितैषी ने आजसू के उन नेताओं की भी आलोचना की जो स्वयं क्षत्रिय समाज से हैं, लेकिन इस मामले में खामोशी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज पहले समाज, फिर राज्य और बाद में राष्ट्र हित की बात करता है, इसलिए ऐसे मामलों में नेताओं को समाज की आवाज बनना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि समाज के हित के लिए चुप्पी रखना गलत है और यह समाज के धैर्य की परीक्षा न हो. हितैषी ने यह भी याद दिलाया कि इतिहास में जब भी क्षत्रिय समाज ने किसी के खिलाफ लड़ाई छेड़ी, उसे पूरी ताकत से सामना करना पड़ा, लेकिन वह कभी पीछे नहीं हटा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Xlri : एकेडमी और इंडस्ट्री के बीच के गैप को दूर करना है आज के वक्त की मांग : सीनियर एमडी, एक्सेंचर 

वहीं, संजय सिंह हितैषी ने भाजपा और एनडीए के घटक दलों पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा जो सनातन धर्म की रक्षा की बात करती है, वह इस मामले में चुप क्यों है. उन्होंने गुजरात लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के एक नेता द्वारा क्षत्रिय समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी का उदाहरण देते हुए भाजपा नेताओं की इस चुप्पी पर संदेह जताया. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी दी कि समाज के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी का परिणाम भारी हो सकता है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुराने सिस्टम से ही लागू हो जाति प्रमाण पत्रः मुखी समाज झारखंड

अंत में, संजय सिंह हितैषी ने स्पष्ट किया कि क्षत्रिय समाज इस तरह की अभद्र टिप्पणियों को सहन नहीं करेगा. यदि जरूरत पड़ी तो समाज उग्र आंदोलन करने से भी नहीं हिचकेगा. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी कि वे समाज के प्रति सम्मान बनाए रखें और भविष्य में इस तरह के मामलों से बचें. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज के प्रति अपमानजनक बयानबाजी को लेकर उनका धैर्य सीमित है और समाज के लोग अपनी आवाज बुलंद करने के लिए हर कदम उठाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर