Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : पूनम बरनवाल को स्वास्थ्य एवं समाजसेवा में राष्ट्रीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

SHARE:

  • 32वें राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सम्मेलन में पटना में आयोजित समारोह में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह की पूनम बरनवाल को स्वास्थ्य, योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय महिला गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित 32वें राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंक्चर सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया. समारोह का आयोजन बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज, भारतीय एक्यूप्रेशर योग परिषद और स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित कई गणमान्य अतिथियों ने इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई. सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. सर्वदेव प्रसाद गुप्त ने की, जबकि डॉ. अजय प्रकाश एवं डॉ. प्रकाश बरनवाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया. देशभर के 17 प्रांतों से आए 400 से अधिक शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की उपस्थिति में यह सम्मान पूनम बरनवाल के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का स्रोत बना.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव ने सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य योजना बैठक की अध्यक्षता की

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व को मिला सम्मान

इस अवसर पर पूनम बरनवाल ने कहा कि राष्ट्रीय महिला गौरव अवार्ड पाकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा. उन्होंने उन सभी का हृदय से धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी इस यात्रा में सहयोग दिया और उन्हें इस सम्मान के योग्य माना. यह पुरस्कार न केवल पूनम की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को भी मजबूती प्रदान करता है. उनकी यह उपलब्धि प्रेरणा बनकर महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर