Jamshedpur : बोड़ाम में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, पैर की हड्डी टूटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा-माधवपुर मुख्य सड़क के बीच शुक्रवार को सुबह चिमटी गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया. बताते हैं कि रागमागोड़ा निवासी महावीर गोप अपनी बाइक से मजदूरी के लिए जमशेदपुर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

घटना में उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है और करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर घायलावस्था में पड़ा हुआ था. घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है. इसकी सूचना लाइनमैन पुतुल प्रमाणिक द्वारा बोड़ाम पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा घायल महावीर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर