Jamshedpur : युगांतर प्रकृति की पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता 4 जून को, ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा

SHARE:

  • प्रतिभागियों के लिए अंतिम मौका, चित्रांकन, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं दोपहर 2 बजे से प्रारंभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में पर्यावरण क्षेत्र की अग्रणी मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 4 जून को पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. आयोजन समिति के सदस्यों अशोक गोयल, आशुतोष राय, एसपी सिंह और पवन सिंह ने बताया कि जो बच्चे अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे 4 जून को दोपहर 1:30 बजे तक राजेंद्र विद्यालय, साकची में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. प्रतियोगिताओं में चित्रांकन, भाषण और प्रश्नोत्तरी शामिल हैं, जो दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी. रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता शुरू होने के बाद बंद कर दिया जाएगा. ज्यूरी में 15 दक्ष सदस्य शामिल हैं, जो सभी प्रतियोगिताओं में अंतिम निर्णय देंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा मरीन ड्राइव में नदी किनारे हथियार की खरीद बिक्री करते तीन हिस्ट्रीशीटर पकड़ाए, लोडेड आर्म्स पकड़ाए

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति अंजिला गुप्ता होंगी. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश मिश्र और बी. चंद्रशेखरन उपस्थित रहेंगे, जबकि सम्मानित अतिथि डॉ. डी पी शुक्ला और प्रज्ञा सिंह होंगे. प्रतियोगिता का मुख्य कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा. आयोजन समिति ने प्रतिभागियों और अभिभावकों से सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर