Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, 4 जून को होगा आयोजन

SHARE:

  • पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों की सहभागिता बढ़ाने कार्यक्रम तैयार, कई गणमान्य अतिथियों की होगी मौजूदगी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में युगांतर प्रकृति और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 4 जून को आयोजित होने वाली पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. मंगलवार को आयोजन समिति के सदस्य साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया. समिति ने विद्यालय के सचिव सीपीएन सिंह से भी मुलाकात की, जिन्होंने आयोजन में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. समिति के अनुसार प्रतियोगिता के लिए ओपन रजिस्ट्रेशन दोपहर 1:30 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक चलेगा. तत्पश्चात 2 बजे से चित्रकला, क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. निबंध प्रतियोगिता की जांच पहले ही पूरी कर ली गई है और परिणाम बुधवार शाम को घोषित किए जाएंगे. आयोजन समिति ने आम जनता से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें.

इसे भी पढ़ें : Giridih : 35वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने शहीद नीरज छेत्री को दी श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता होंगी. विधायक सरयू राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. प्रख्यात पर्यावरणविद् दिनेश मिश्र और मोतीलाल नेहरू विद्यालय के सचिव डीपी शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन बी. चंद्रशेखरन और डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह सम्मानित अतिथि होंगी. आयोजन समिति में एसपी सिंह, पवन सिंह, राजन सिंह राजपूत, अशोक कुमार, मंजू सिंह, रीना कुमारी, अंजनी कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, कौशिक कुमार दत्ता आदि शामिल हैं. इस प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर