Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फर्जी पत्रकारों पर रोक और मीडिया संवाद को लेकर आगे आया AISMJWA, धमकी देने के मामले में अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान

SHARE:

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष से मिले ऐसोसिएशन के प्रदेश सचिव, प्रभारी पहुंचे डीसी-एसपी के पास

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव और फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू से मंगलवार को जमशेदपुर परिसदन में मुलाकात की. उन्होने फर्जी पत्रकार मधुरेश बाजपेई की कारगुजारियों से आयोग को अवगत कराते हुए कहा कि आज कोई भी कहीं भी पत्रकार बन बैठता है और अवैध धंधे वालों का लाईजनर बनकर उगाही करता है जिस पर रोक लगनी चाहिए.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चरणजीत ने बीते दिनों तथाकथित पत्रकार और सरकारी राशन डीलर मधुरेश बाजपेई के फोन से हब्बा-डब्बा संचालक गोविंदा पति की धमकी व गाली-गलौज को लेकर लिखित शिकायत आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू को दी थी. आयोग को दिए गए शिकायत पत्र में परसुडीह थाना में लिखित शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने की बात भी कही गई थी. अल्पसंख्यक आयोग ने उस मामले में संज्ञान लिया है. अपने विभागीय दौरे में शहर आने पर उन्हें मिलकर भी घटना की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि वे बुधवार को इस मामले में एसएसपी से मिलकर बात करेंगे. थाना से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर भी वह गंभीरता से लेंगे.

चरणजीत सिंह ने कहा कि पत्रकारों का निबंधन होना चाहिए ताकि असली-नक़ली का पता चले आज जिसको कोई काम नहीं है वह प्रेस लिखकर घूमकर रौब जमा रहा है.पूरे राज्य में फर्जी पत्रकार बनाने की मानों फैक्ट्री चल रही है और जिसको देखो पोर्टल बनाकर आईडी कार्ड जारी कर रहा है.

इसी क्रम में आज कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने भी चाईबासा उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है जिसमें फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगाने और मुख्य धारा से जुड़े पत्रकार साथियों को जिला स्तर पर निबंधित कर सूची जारी करने संबंधी मांग की है.मांग पत्र में अवैध धंधों से जुड़े लोगों का मीडिया के लोगो या पहचान पत्र लेकर घूमने पर रोक लगाते हुए मीडिया संवाद कार्यक्रम का प्रमंडल स्तर पर आयोजन की मांग भी की गई है.

इधर धनबाद में भी प्रमंडल प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त व पुलिस महानिदेशक के नाम से एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया है. जहां मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष नेपाल महतो, संयुक्त महासचिव राहुल कुमार, जिला उपाध्यक्ष रतन अग्रवाल व‌ अन्य पत्रकार मौजूद थे. ज्ञापन सौंपने से पूर्व सभी पत्रकार साथियों ने राजेश सिंह को बोकारो प्रमंडल का दूसरी बार प्रभारी बनने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

AISMJWA की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी का हुआ विस्तार

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार महतो के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी का विस्तार किया गया. जिसमें मनीष सिंह को जिला अध्यक्ष एवं शंभू साह को महासचिव मनोनीत किया गया. वहीं उपाध्यक्ष के लिए गणेश सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष के लिए नीतिश ठाकुर को मनोनीत किया गया. इसके बाद मीडिया जगत में फर्जी वाड़े पर रोक हेतु पत्रकारों के निबंधन और मीडिया संवाद हेतु मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त के अनुपस्थिति में डीडीसी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान,दीपक महतो,संदीप महतो,दिलीप चांद महतो,राहुल केशरी मौजूद थे.

ऐसोसिएशन के प्रदेश सचिव चरणजीत सिंह ने कहा कि ऐसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अन्य जिलों से भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का काम जारी रहेगा. उन्होनें कहा कि राज्य में सबसे पहले बीमा और मीडिया संवाद का तोहफा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही पत्रकारों को दिया था इसलिए उम्मीद है कि सरकार द्वारा जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जाए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर