Bodam : हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह के रहने वाले वृद्ध नथुरिया राय की हत्या 28 मई को कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी पंडित राय को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया की घटना 28 मई की है. शिव मंदिर के पास पंडित राय और नथुरिया राय में अचानक विवाद हो गया. तभी पंडित राय ने गुस्से में डंडे से नथुरिया राय के सर पर हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल साकची से मानगो तक निःशुल्क बस सेवा की मांग, विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस हमले में नथुरिया राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टरों द्वारा रिम्स रेफर कर दिया गया. इसके बाद रिम्स में नथुरिया राय ने दम तोड़ दिया था. बताते हैं कि नथुरिया राय मजदूरी करते थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें