Giridih : जिले के अंचल कार्यालयों में आमजन के लिए विशेष सुनवाई का समय निर्धारित

SHARE:

  • राजस्व से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अंचलाधिकारी 1 से 2 बजे तक आमजनों से मिलेंगे
  • अंचल अधिकारियों को समयबद्ध सुनवाई का निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखण्ड के गिरिडीह जिले में राजस्व से जुड़ी समस्याओं को सरल और त्वरित समाधान करने के लिए जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कार्यदिवस के दौरान अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक अंचलाधिकारी आम जनता से मिलेंगे. इस दौरान भूमि म्यूटेशन, मापी, पारिवारिक बंटवारा जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बंद हो जमशेदपुर में लॉटरी,मटका और हब्बा-डब्बा : फजल खान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अंचल अधिकारियों की जनता से सीधे संवाद की पहल

उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी अंचलाधिकारियों को इस निर्देश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस पहल से आमजन को अपने अंचल से संबंधित राजस्व समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित समय में अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं को सुचारू रूप से हल कराने का अवसर मिलेगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें