Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने टेल्को स्थित इस्पात इंस्टिट्यूट में पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों के बीच कराई गई विभिन्न प्रतियोगितायें

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

आने वाली नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति कृतज्ञ और संवेदनशील बनाने का उद्देश्य लेकर आज टेल्को स्थित इस्पात इंस्टिट्यूट में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा कक्षा 6 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन ,भाषण और काव्य प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में संगठन और उसके विभिन्न आयामों का परिचय दिया प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय जी ने । इन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत ग्राहकों के हित और जागरूकता के लिए कार्य करता है और इसी के अंतर्गत पर्यावरण आयाम के द्वारा हम पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करते हैं ।

प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर कल्याणी कबीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रकृति पूजन और संरक्षण हमारे भारतीय संस्कृति और झारखंड की प्राचीन परंपरा का एक अभिन्न अंग रहा है । स्वार्थ के वशीभूत होकर हम आज पर्यावरण संरक्षण को भूलते जा रहे हैं। पर पर्यावरण का नुकसान हमारे जीवन के लिए एक चुनौती बन जाए, इससे पहले हमें पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना होगा । इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों ने ग्राहक पंचायत के द्वारा दिया गया पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प पत्र को भी भरा। इस अवसर पर इस्पात इंस्टीट्यूट से निदेशिका सुकरता प्रिया, प्रशांत सिंह, ममता सिंह ,प्रीति गौतम और पूजा सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजक रहे वी प्रभु जो ग्राहक पंचायत के कोल्हन प्रमंडल के संयोजक हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति को केंद्रित रखकर ही जीवन का उत्सव मनाती है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
चित्रांकन प्रतियोगिता :—
प्रथम स्थान सुप्रिया कुमारी
द्वितीय स्थान आरुषि श्रीवास्तव
और सृष्टि चौधरी
तृतीय स्थान इप्सिता डे और उन्नति।

व्याख्यान और काव्य प्रस्तुति की प्रतियोगिता :–
प्रथम स्थान हशमीत कौर
द्वितीय स्थान स्वस्तिका घोष और तनिष्का ।
तृतीय स्थान अंशुल वर्मा ।

कार्यक्रम का समापन प्रशांत सिंह जी के द्वारा कल्याण मंत्र के वाचन के साथ हुआ. कार्यक्रम का कुशल संचालन किया ममता सिंह जी ने। इस अवसर पर संगठन के राकेश, सुकुमार जी भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर