Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur/Potka : विधायक संजीव सरदार के प्रयास से नवद्वीप नगर में 63 केवी का नया बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित

SHARE:

  • दस दिनों से अंधेरे में रहे ग्रामीणों को नई बिजली से मिली राहत, विधायक को ग्रामीणों का आभार

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर के हरिजन बस्ती टोला नवद्वीप नगर में विधायक संजीव सरदार के सक्रिय प्रयासों से 63 केवी का नया बिजली ट्रांसफार्मर गुरुवार को स्थापित किया गया. पिछले दस दिनों से खराब ट्रांसफार्मर के कारण गांव के ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर थे. बिजली विभाग को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था. इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को स्थिति से अवगत कराया. विधायक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जेबीएनएल के एई को नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया. ट्रांसफार्मर गांव पहुंचते ही उसे स्थापित कर स्विच ऑन किया गया, जिससे ग्रामीणों के घरों में रोशनी लौट आई और उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : विश्व पर्यावरण दिवस पर दुवारिका शर्मा का संकल्प – “भारत माता के नाम एक पेड़, और 1000 पेड़ लगाने का अभियान”

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को उनकी त्वरित पहल और समस्याओं के समाधान के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, शुभम बोस, भरत कालिंदी, आदित्य कालिंदी, लक्ष्मी नारायण कालिंदी, आदेश कालिंदी, शंभू कालिंदी सहित अन्य कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. इस नई बिजली व्यवस्था से गांव के जीवन में सुधार आने की उम्मीद जताई गई है और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर