WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत

SHARE:

  • उपायुक्त रामनिवास यादव ने तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह समाहरणालय परिसर से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत तीन प्रचार वाहनों को उपायुक्त रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. यह प्रचार वाहन 10 जून से 26 जून तक जिले के गांव-गांव जाकर लोगों को नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेंगे. प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को नशा नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाए ताकि न केवल वे खुद स्वस्थ रहें, बल्कि उनका परिवार और समाज भी सुरक्षित रह सके.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : उप विकास आयुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की समीक्षा की

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त रामनिवास यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जागरूकता अभियान नशे से दूर रहने का संदेश देगा और राज्यव्यापी इस आंदोलन में जनभागीदारी बहुत जरूरी है. उन्होंने युवाओं को अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं और देश तथा समाज के विकास में योगदान दें. इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, शपथ पाठ, विद्यालयों में क्विज और निबंध प्रतियोगिता समेत बाजार-हाट में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रशासन का मानना है कि इससे मादक पदार्थों के सेवन में कमी आएगी और सामाजिक स्वास्थ्य बेहतर होगा.

इसे भी पढ़ें : Potka : जहरीले सांप के काटने से 13 वर्षीय लड़की की मौत, लड़की का फूफा गंभीर रूप से घायल

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. उन्होंने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करें. प्रशासन का मानना है कि केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं बल्कि जन सहभागिता से ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर