WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : नक्सल प्रभावित झुमड़ा पहाड़ पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, ग्रामीणों से की समस्याएं साझा

SHARE:

  • वित्त मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मांगों पर अधिकारियों को दिए निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर 10 जून को बोकारो जिले के नक्सल प्रभावित झुमड़ा पहाड़ स्थित झुमड़ा गांव पहुंचे. वहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझा और बातचीत की. ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी चुनौतियों को मंत्री के सामने रखा. ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि झुमड़ा पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र में विकसित किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें. इसके अलावा, उन्होंने कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी योजनाओं को चलाकर रोजगार सृजन की मांग भी की. ग्रामीणों का मानना है कि झुमड़ा पहाड़ में पर्यटन के अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जो झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन एवं पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्रामीणों ने पर्यटन से रोजगार की संभावनाएं जताई

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ग्रामीणों की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने झुमड़ा क्षेत्र में पर्यटन, वन संरक्षण और स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मंत्री ने स्थानीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया, जिससे उनकी उम्मीदें और बढ़ गईं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Sikh : गुंडागर्दी करने वाले भगवान सिंह दूसरों पर आरोप नहीं लगाएं, अपना गिरेबान देखें सुखविंदर सिंह राजू : कुलविंदर सिंह

वित्त मंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

मंत्री सबसे पहले झुमड़ा गांव के एकमात्र स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और कुछ देर के लिए शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया. इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक भी की. इस दौरान उनके साथ बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, बीडीओ और अन्य स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित थे. वित्त मंत्री ने ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए कई निर्देश दिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर