WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Railway News : भारतीय रेलवे ने तत्काल योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किए, बुकिंग प्रक्रिया और अधिक सख्त

SHARE:

  • आधार सत्यापन और मोबाइल OTP के माध्यम से Tatkal टिकट बुकिंग को और पारदर्शी बनाया जाएगा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भारतीय रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं ताकि टिकट का लाभ सीधे आम जनता और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं तक पहुंच सके. पिछले छह महीनों में 2.5 करोड़ संदिग्ध IRCTC आईडी को बॉट सॉफ्टवेयर द्वारा टिकट बुकिंग से रोकने के लिए ब्लॉक किया गया है. अब Tatkal टिकट बुकिंग के लिए व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा, रेलवे काउंटर से टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों या उनके प्रतिनिधियों को मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP सत्यापन करना होगा, तभी टिकट जारी किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मध्य विद्यालय पारडीह में जदयू युवा मोर्चा द्वारा प्रेरणादायक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव

Tatkal टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट केवल व्यक्तिगत ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं और स्टेशन पर PRS काउंटर से टिकट बुक करने वालों के लिए आरक्षित रहेंगे. ट्रैवल एजेंट और अधिकृत एजेंसियां 30 मिनट बाद ही टिकट बुक कर सकेंगी. AC क्लास के लिए Tatkal टिकट सुबह 10:30 बजे से और Non-AC क्लास के लिए सुबह 11:30 बजे से बुक किए जाएंगे. व्यक्तिगत ऑनलाइन और विंडो टिकट उपयोगकर्ताओं को सुबह 10:00 से 10:30 बजे (AC) तथा 11:00 से 11:30 बजे (Non-AC) तक विशेष सुविधा मिलेगी. आधार न रखने वाले यात्री स्टेशन के PRS काउंटर या अधिकृत एजेंट से टिकट बुक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोडरमा-बरकाकाना रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना को मिली ऐतिहासिक स्वीकृति

Tatkal टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्यता से बढ़ेगी पारदर्शिता

IRCTC ऐप पर Tatkal टिकट बुकिंग 1 जुलाई 2025 से केवल आधार सत्यापित खाताधारकों के लिए उपलब्ध होगी. वहीं, 15 जुलाई 2025 से मोबाइल OTP द्वारा आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया जाएगा. इसके साथ ही विंडो टिकट बुकिंग के दौरान भी मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP सत्यापन की व्यवस्था लागू होगी, जिससे बॉट और अन्य सॉफ़्टवेयर द्वारा गलत तरीके से टिकट बुकिंग को रोका जा सकेगा. यह बदलाव टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए किए गए हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर