WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro Police : एसपी कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में नशा मुक्ति को लेकर निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो जिला के एसपी कार्यालय बोकारो में 14 जून को मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता एसपी हरविंदर सिंह ने की. इसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया. बताया जाता है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान और आगामी त्योहार मोहर्रम की तैयारी रहा. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस को गंभीरता से काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की प्राथमिकता है. कहा गया कि हाल ही में हीरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी दीपेश की जांच तेज कर दी गई है. मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस विशेष अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के तहत पुलिस हर सार्वजनिक स्थल पर जाकर आमजनों से संवाद करेगी. उनमें जागरूकता फैलाएगी और नशा विरोधी अभियान को जन-आंदोलन का रूप देगी. इसके लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान भी तैयार किया जा रहा है. बैठक में मोहर्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई. एसपी ने कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है. लेकिन, जो विकास विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर