Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची एमजीएम अस्पताल में सभी ओपीडी सेवाएं नए भवन में स्थानांतरित, शिशु रोग विभाग की ओपीडी बंद

SHARE:

  • पुराने अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर बदलाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल में चल रही सभी ओपीडी सेवाएं अब बंद कर दी गई हैं और इन्हें नए अस्पताल भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है. शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने शिशु रोग विभाग की ओपीडी को भी बंद कर दिया, जिसके साथ अब सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं नए परिसर में संचालित होंगी. यह बदलाव सोमवार, 16 जून से प्रभावी होगा. हालांकि, पुराने अस्पताल भवन में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. प्रशासन ने बताया कि शिशु रोग, गायनिक, सामान्य इमरजेंसी और आईसीयू सेवाएं पुराने अस्पताल में ही उपलब्ध रहेंगी और 24 घंटे इमरजेंसी काउंटर भी सक्रिय रहेगा ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें : Bokaro Police : एसपी कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में नशा मुक्ति को लेकर निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads

एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं का विस्तार

इसके साथ ही पुराने अस्पताल के प्रशासनिक भवन में स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बंद कर दिया गया है और अब यह काउंटर नए अस्पताल परिसर में ही काम करेगा. शनिवार को शिशु रोग विभाग की ओपीडी और रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास अस्पताल प्रशासन ने सूचना पत्र चस्पा किया, जिसमें मरीजों को नए बदलाव की जानकारी दी गई. यह कदम मरीजों की सुविधा और भ्रम से बचने के उद्देश्य से उठाया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि आपातकालीन मरीजों को भर्ती की सुविधा पहले की तरह पूरी तरह से उपलब्ध रहेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर